College Code: 510012 +91 9198290005, 9919240595 College Login Student Login
महाविद्यालय अपने सरसों के प्रथम सत्र में ही विशाल निर्माण, कला संकाय की मान्यता, परीक्षा केंद्र एवं समाज तथा राजनेता, छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक शिक्षिकाओं का सहयोग पाकर अपने को गौरवशाली मानता हैl कला संकाय के अतिरिक्त स्नातक विज्ञान संकाय वाणिज्य संकाय के साथ-साथ डी.एल.एड जैसे रोजगार परक पाठ्यक्रम भी चल रहे हैं। इस प्रकार जैसे यह महाविद्यालय विद्या अर्जन का केंद्र बनेगा, वहीं व्यवसायिक शिक्षा, जिसका जीवन में व्यवहारिक महत्व होगा, जैसे पाठ्यक्रमों से समाज की जरूरतों को पूरा कर सकेगा।
इस महाविद्यालय का मौलिक कार्य है, एक ऐसा ढांचा तैयार करना जिसके अंदर छात्र-छात्राएं अपनी बुद्धि का विकास कर सकें, नई-नई ज्ञान-विज्ञान की जानकारियां प्राप्त कर सकें साथ ही सेवा विनम्रता और सदाचार को जीवन में उतार सकें l मुझे पूरा विश्वास है कि छात्र-छात्राएं अभिभावकगण शिक्षक-शिक्षिकाएं प्रबंधतंत्र सभी मिलजुल कर एक ऐसी मिसाल कायम करेंगे, जिससे महाविद्यालय के समक्ष का आदर्श क्रियान्वित हो सके l हमारे नए सत्र के शुभारंभ पर मैं महाविद्यालय की सचिव होने के नाते आप सबका स्वागत करती हूँ साथ ही महाविद्यालय परिवार के समस्त सम्मानित सदस्यों को हार्दिक शुभकामनाएं अर्पित करता हैl आओ हम सब नए सत्र में परस्पर सहयोग से सृजनात्मक और रचनात्मक कार्यों की ओर अग्रसर हों l
About college
Manager's Message
Principal's Message
Management